- Hindi News
- ग्राम विकास के लिए जन सहभागिता आवश्यक: भाकर
ग्राम विकास के लिए जन सहभागिता आवश्यक: भाकर
ग्राम विकास के लिए जन सहभागिता आवश्यक: भाकर
भास्कर न्यूज | रोल
रातंगाग्राम पंचायत में स्थित आईटी केंद्र में शुक्रवार को ग्राम पंचायत दिवस मनाया गया। इस दौरान सरपंच सोहनी देवी भाकर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाकर ने ग्राम विकास की सफलता के लिए जन सहभागिता को आवश्यक बताया। ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ नागौर के लेखाधिकारी किशोर कुमार गवडि़या, पंचायत समिति जायल के सहायक लेखाधिकारी बीआर कुंकणा, जेईएन शोभाराम गोदारा, जेटीओ अविनाश जोशी पीईओ सूरजकरण बटेसर ने ग्राम पंचायत में करवाएं गए सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड का सत्यापन किया। ग्राम सेवक मुख्तयार सिंह ने विकास कार्यों की जानकारी दी। राजकुमार भाकर ने समीक्षात्मक कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाध्यापक भरपूर सिंह, गुमानाराम, सहायक व्यवस्थापक चेनाराम, शैतान सिंह, मनीराम, श्रवण आदि उपस्थित थे।