पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलहिज्जा का चांद दिखा बकरा ईद 6 अक्टूबर को

जिलहिज्जा का चांद दिखा बकरा ईद 6 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| त्यागऔर कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरा ईद 6 अक्टूबर को जिलेभर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी। शुक्रवार शाम को ईदुल अजहा पर्व इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा का चांद दिखाई देने के साथ हिलाल कमेटी की तरफ से इसकी घोषणा की गई। नागौर हिलाल कमेटी की तरफ से शहर काजी मोहम्मद मेराज उस्मानी ने बताया कि त्याग और कुर्बानी का प्रतीक पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बकरा ईद के मौके पर शहर की दोनों ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस मौके पर अमन चैन की दुआएं मांगी जाएगी। ईद की नमाज के टाइम टेबल को लेकर आगामी दिनों में होने वाली हिलाल कमेटी की बैठक में निर्णय किया जाएगा।

बासनी|कस्बेमें शुक्रवार को शाम को जिलहिज्जा का चांद नजर आया। इसके साथ ही बासनी में बकरीद (ईदुल अजहा) की तैयारियां शुरू हो गई है। जामा मस्जिद के नायब इमाम मौलाना नासिर अहमद ने बताया कि जिलहिज्जा का महीना इस्लामिक कैलेंडर का बारहवां और साल का आखिरी महीना होता है। जिलहिज्जा महीने की 9 तारीख को मक्का-मदीना में हज अदा होता है। बासनी में सदर बाजार में कुरबानी के लिए बकरों की आवक शुरू हो गई है। सदर बाजार में शाम को असर की नमाज के बाद वहां लगने वाली अस्थाई बकरा मण्डी में आसपास के गांवों के लोग बकरों को लेकर आते हैं। पशु पालक मोहम्मद रफीक और इब्राहीम लोहार ने बताया कि अगले दो-चार दिनों में बकरों की खरीद फरोख्त में तेजी आएगी। हालांकि महंगाई के चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल बकरों के दाम अधिक हैं। कस्बे में ईद को ध्यान में रखते हुए कई वार्ड सदस्यों ने बासनी में पानी की सप्लाई नियमित रूप से देने की मांग की है। वार्ड सदस्य हसीना बानो, शबनम बानो और कुबरा बानो ने बताया कि बासनी में ईद को ध्यान में रखते हुए पानी की सप्लाई पूरे दबाव में दी जाए।

बासनीईदगाह में ईद की नमाज सुबह सवा 8 बजे : बासनीमें ईद की नमाज ईदगाह में सुबह सवा 8 बजे मुफ्ती वली मोहम्मद रिजवी की अगुवाई में अदा की जाएगी। जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह साढ़े 8 बजे हाफिज मोहम्मद अकबर की अगुवाई में अदा की जाएगी।

मकराना|शहरमें ईदुलजुहा का त्यौहार छह अक्टूबर को मनाया जाएगा। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन मकराना के सदर हाजी इरशाद अली चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जिलहिज्जा का चांद नजर गया है। ईदुलजुहा सोमवार 6 अक्टूबर की हो