पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग : भंडारी

कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग : भंडारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| अमेरिकीप्रवासी और समाजसेवी प्रेम भंडारी ने जयपुर मुंबई की एक एजेंसी द्वारा नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब के अल कूकर(तुकबा) में ले गए 24 लोगों के मामले में कार्रवाई की मांग की है। भंडारी ने बताया कि लोगों कुछ एजेंसियां विज्ञापन देकर निर्दोष लोगों को अपने झांसे में लेती है। इसके बाद लोगों का जीवन नारकीय बन जाता है। उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग की है कि राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को पाबंद करे कि वे एजेंसियों के दस्तावेज चैक करें। साथ ही जब भी कोई एजेंसी किसी भारतीय को विदेश भेजने की बात करें उसके तमाम दस्वावेजों की पुष्टि करें। उन्होंने बताया कि ज्यादातर एजेंसियां भारतीयों को टूरिस्ट विजा पर खाड़ी देश में भेजती है, जबकि यह कामगार होते हैं। ऐसे में यह लोग वहां फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी प्रदेश में कबूतरबाज सक्रिय थे, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इन पर सख्त कार्रवाई करवाई थी। भंडारी ने बताया कि कबूतरबाजी के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्योंकि यह लोगों से पैसे लेते हैं और बाद में फंसा लेते हैं।

नागौरके मुस्ताक कर रहे मदद

भंडारीने बताया कि नागौर के एमबी मुस्ताक कायमखानी सऊदी अरब में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। वे भारतीयों के लिए खाने-पीने से लेकर तमाम तरह के प्रबंध कर रहे हैं। वे फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए भी तमाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे उनके लगातार संपर्क में हैं।

भारतनहीं लाएंगे तब तक शांत नहीं बैठेंगे

भंडारीने 8 माह पहले भी सऊदी में फंसे 82 भारतीयों (33 राजस्थानी) की सफल वतन वापसी करवा, 81 जनों को मुआवजा दिलवाया था। कुछ दिनों पहले भंडारी ने 168 भारतीयों को इराक से वतन वापसी करवाने के लिए दूतावास से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करवाई। पहले ही भंडारी ने इस मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से संपर्क कर मामले की जानकारी दी थी। भंडारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि विदेश भेजने वाली एजेंसियों को पाबंद करें।