- Hindi News
- स्कूलों में जाएंगे कलेक्टर सहित 134 अधिकारी
स्कूलों में जाएंगे कलेक्टर सहित 134 अधिकारी
नागौर| जिलेकी सरकारी स्कूलों में 11 12 फरवरी को संबलन अभियान के द्वितीय चरण के तहत आला अधिकारी स्कूलों में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता जांच कर संबलन प्रदान करेंगे। अधिकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा से लेकर अंतिम कालांश तक स्कूल की प्रत्येक गतिविधि का अवलोकन करेंगे। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से भी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे तथा पर्यवेक्षण के दौरान सामने आई जानकारियों को निर्धारित प्रपत्र में भरकर एसएसए में जमा कराया जाएगा। जहां से उनकी फीडिंग कर रिपोर्ट मुख्यालय के जरिए सरकार तक भिजवाई जाएगी। संबलन अभियान के दौरान स्कूल का शैक्षिक स्तर देखा जाएगा तथा प्रथम चरण के तहत सामने आई कमियों में सुधार के बारे में चर्चा की जाएगी। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक से भी कई बिंदुओं से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उनसे प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण, विद्यालय विकास की कार्ययोजना, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक, शिक्षण कालांश आवंटित, नियमित कॉपी जांच, दैनिक डायरी का उपयोग, शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन सहित स्कूल से संबंधित कई सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। बच्चों से भी अधिकारी चर्चा करेंगे।