आप की जीत पर मनाई खुशी
आपआदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी मनाई गई। आप जिला संयोजक गणपतलाल जोशी ने बताया कि दिल्ली में 70 में से 67 सीट पर जीत की खुशी में बुधवार शाम 5:30 बजे भगतवाड़ी से रामपोल, आजाद चौक, हाथी चौक, तिगरी बाजार, सदर बाजार, किले की ढाल शिवबाड़ी होते हुए भगतवाड़ी तक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा केवल तीन सीट पर कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। यह देश की किसी भी विधानसभा में रिकॉर्ड जीत है। इसकी जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जोशी ने कहा कि 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे।