नागौर| गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के भंडार की वर्दी अन्य नकारा घोषित अनुपयोगी सामान की नीलामी पुलिस लाइन में 25 फरवरी को सुबह 10 बजे की जाएगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण के समादेष्टा अनवर एच ने बताया कि इच्छु़क खरीदार नीलामी में भाग ले सकते हैं।
सिरोही नस्ल के बकरे उपलब्ध
नागौर| राजकीय वृषभ पालन केंद्र में पशु नस्ल सुधार हेतु वर्तमान में सिरोही नस्ल के 40 बकरे वितरण के लिए उपलब्ध हैं। ये केवल अनुसूचित जाति के प्रगतिशील पशुपालकों के अनुदानित राशि 1200 रुपए में वितरण किए जाएंगे। राज्य के बाहर के व्यक्ति या संस्थाओं को 5000 रुपए प्रति बकरा वितरण किया जाएगा।