नागौर| राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष तिलोकचंद्र सांखला ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर वार्ड नंबर 16 में रास्ते पर मुरड़ डालकर रास्ते ठीक करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क ठीक हो जाने से आवागमन में सुविधा होगी तथा लोगों को भी राहत मिलेगी।