पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने की सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता हटाने की मांग

विधायक ने की सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता हटाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौरविधायक हाजी हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राजस्थान प्रदेश के विद्यालयों में सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता समस्त की जाकर इसे ऐच्छिक रूप से लागू किए जाने की मांग की है।

विधायक ने बताया कि राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के निजी एवं राजकीय विद्यालयों में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने के संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। वहीं नागौर के अल्पसंख्यक समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अवगत कराया कि उक्त आदेश के लागू किए जाने से प्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में इसके प्रति रोष व्याप्त हो रहा है।

इससे वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने सूर्य नमस्कार को अनिवार्यता की समाप्त कर इसे ऐच्छिक रूप में लागू करने की मांग की है।