- Hindi News
- फायर ब्रिगेड कार्यालय की जमीन पर अतिक्रमण का मामला दर्ज
फायर ब्रिगेड कार्यालय की जमीन पर अतिक्रमण का मामला दर्ज
बासनीरोड स्थित फायर ब्रिगेड के नए कार्यालय के लिए बनाई जा रही चारदीवारी क्षेत्र में दूकोसी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर चबूतरा बना लेने के आरोप में मंगलवार को इस्तगासे के जरिए कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ। नगर परिषद आयुक्त पोकर चौहान ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार चौहान ने रिपोर्ट दी कि बासनी रोड स्थित खसरा नंबर 297 में 2.12 बीघा जमीन कलेक्टर द्वारा नगर परिषद को फायर ब्रिगेड कार्यालय बनाने के लिए जमीन अलॉट की गई थी, लेकिन दूकोसी निवासी सुलेमान पुत्र भंवरु खां ने इस पर अतिक्रमण कर कब्जे का प्रयास किया। तहसीलदार ने कलेक्टर के निर्देश पर जमीन अतिक्रमण मुक्त करा वापस परिषद के सुपुर्द की। परिषद ने इस पर चार दीवारी का निर्माण शुरू किया।