पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा प्रमाण पत्र बीडीओ को भिजवाने के निर्देश

सेवा प्रमाण पत्र बीडीओ को भिजवाने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजविभाग द्वारा 2012 में करवाई गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों के स्थाईकरण की प्रक्रिया शुरु होने के संकेत मिले है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की ओर से सोमवार को जिले के सभी ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिला परिषद के अधीन हुई भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के संतोषजनक सेवा प्रमाण पत्र नियमित उपस्थिति प्रमाण पत्र विकास अधिकारी को भिजवाएं ताकि स्थाईकरण का कार्य समय पर शुरु हो सके। प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार राजस्थान पंचायतीराज सेवा नियम 1996 के नियम 288 के तहत कार्मिक के परिवीक्षा अवधि संतोष जनक रुप से पूर्ण करने के प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति अधिकारी द्वारा नियमानुसार स्थाईकरण किया जाना होता है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सीताराम गर्ग ने बताया कि बीईईओ को शिक्षकों के संतोषजनक सेवा प्रमाण पत्र नियमित उपस्थिति प्रमाण पत्र विकास अधिकारी को भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

छात्रवृत्तिकी होगी मॉनिटरिंग

डीईओगर्ग ने सभी बीईईओ को निर्देश दिए है कि अल्पसंख्यक अस्वच्छकार वर्ग के बच्चों को विभाग के नियमानुसार दी जा रही छात्रवृत्ति की प्रभावी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रवृति की राशि सीधे बच्चों के खाते में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े बच्चों द्वारा राशि का सही उपयोग किया जा सके।