- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान, कचरा हटाया
रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान, कचरा हटाया
नागौर| नगरपरिषद तथा जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों के साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। प्रात: 8 बजे से ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नगर परिषद के दस्ते ने साफ-सफाई की तथा उद्यान के खाली भूखंड की सफाई की। इस भूखंड पर फैले कचरे तथा उगी झाडिय़ों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर सुरेश चन्द्र ने रेलवे अधिकारियों से साफ किए क्षेत्र को नागरिकों तथा यात्रियों की सुविधा के लिए उद्यान के रूप में विकसित करने के लिए चर्चा भी की। इस दौरान नागौर उपखण्ड अधिकारी डॉ. दलवीर ढढ्ढा, परिषद के आयुक्त पोकरराम, जिला परिषद के एसीईओ शैलेन्द्र देवड़ा सहित विभिन्न अधिकारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।