मारपीट कर डोडा पोस्त नकदी ले गए
मारपीट कर डोडा पोस्त नकदी ले गए
नागौर| सदरथाना क्षेत्र के ग्राम बाराणी की सरहद में गुरुवार रात आबकारी विभाग से परमिट सुदा डोडा पोस्त की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट कर डोडा पोस्त नकदी चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार चूरू जिले के साण्डवा थाना क्षेत्र के मंगरासर निवासी रामप्रसाद जाट ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार रात वह ठेके के बाहर सो रहा था। इस दौरान गाड़ी में आए बाराणी के नेनाराम सारण, अलाय के अनोप विश्नोई, पुरखाराम जाट नोखा निवासी सुनील ब्राह्मण ने मारपीट कर चाबी छीन ली। आरोपियों ने सेल्समैन को धमकाकर ठेके से दो बोरी डोडा पोस्त बीस हजार रुपए ले गए। खरनाल के नेमा राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही नैना राम उर्फ प्रेमसुख, मनफूल ओमप्रकाश मेघवाल ने उसके भाई रूसी राम के साथ मारपीट की। कोतवाली क्षेत्र के बड़ली क्षेत्र में मारपीट में घायल खेरवाड़ के हरिराम जाट को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सड़कहादसे में घायल युवक की मौत
पांचौड़ी| पांचौड़ीथाना क्षेत्र के ग्राम बामणियाला की सरहद में 11 दिन पूर्व मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान जोधपुर में मौत हो गई। पांचौड़ी थानाधिकारी छितर सिंह ने बताया कि बामणियाला निवासी प्रेमसिंह राजपूत (22) गत 16 सितंबर की शाम को मोटरसाइकिल लेकर खेत से घर जा रहा था। इस दौरान नील गाय से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेमसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन जोधपुर रैफर कर दिया गया था। जहां उसकी गुरुवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई भंवरसिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
शराबके नशे में खुद को लगाई आग
नागौर| खींवसरथाना क्षेत्र के प्रेम नगर की सरहद में एक युवक ने शुक्रवार को शराब के नशे में खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के कालूराम नायक ने दोपहर में जमकर शराब पीने के बाद घरेलू कलह के चलते खुद पर केरोसीन तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे खींवसर के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। युवक 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया। इस संबंध में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
पोस्टमा