सांप के डसने से महिला की मौत
नैनवां. खानपुरागांव में खेत पर ज्वार (सूड़) की फसल काट रही अधेड़ महिला पानाबाई (55) प|ी जंशीलाल गुर्जर की सांप के डसने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दोपहर सवा बारह बजे उसकी हाथ ही अंगुली पर सांप ने डस लिया। इसके बाद उसे उल्टियां हुई और बेहोश हो गई। इस पर सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां प्रभारी डॉ. समंदरलाल मीणा ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसआई हरिराजसिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर मामला दर्ज किया।