चेयरमैन की कार के तोड़े शीशे
नैनवां| सोमवारको कस्बे में नगर पालिका चेयरमैन की कार के कांच दो युवकों ने तोड़ दिए और वहां से भाग गए। चेयरमैन प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि उनकी कार मकान के पास खड़ी थी। जिसके ड्राइवर साइड के दोनों फाटक पीछे के शीशे सोमवार रात को अज्ञात युवकों ने तोड़ दिए। कांच टूटने की आवाज होने पर बड़े भाई राजेंद्र जैन पड़ोसी राजेश देखने गए तो दो युवक बाइक पर बैठकर चार हाटडिया की गली की और भाग गए। चेयरमैन ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी।