- Hindi News
- 14 स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता हुई
14 स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता हुई
भारतविकास परिषद शाखा ने भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इसमें शहर के 14 स्कूलों के जूनियर वर्ग में 235 और सीनियर वर्ग में 245 तथा ग्रामीण क्षेत्र में देई, फूलेता, खानपुरा, जजावर के जूनियर वर्ग में 75 सीनियर वर्ग में 220 छात्र-छात्राएं भाग लिया। इनमें से प्रति स्कूल प्रति वर्ग में प्रथम, द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राएं द्वितीय चरण की क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। क्विज प्रतियोगिता पांच अक्टूबर को सीनियर सेकंडरी स्कूल में होगी। यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक भवानीसिंह सोलंकी ने दी।