पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्फ्यू हटाया, धारा 144 लगी रहेगी

कर्फ्यू हटाया, धारा 144 लगी रहेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिकस्थल पर तोड़फोड़ के बाद उपजे तनाव को देखते हुए नैनवां और खानपुरा गांव में 13 सितंबर को लगाया गया कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है। एसडीएम प्रकाशचंद जैन ने बताया कि समीक्षा के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया, लेकिन धारा 144 लागू रहेगी।

उधर, संभागीय आयुक्त अश्विनी भगत एवं कोटा रेंज आईजी डॉ. रवि प्रकाश ने शनिवार को नैनवां डाक बंगले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर कानून शांति व्यवस्था की समीक्षा की। दोनों समुदाय के लोगों से अलग-अलग वार्ता कर शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से चर्चा में आयुक्त ने बताया कि नैनवां पुराना ऐतिहासिक कस्बा है। यहां के नागरिक शांतिप्रिय हैं, लेकिन छोटी-छोटी घटनाएं विकास में बाधक हैं। शहर में हालात जल्दी सामान हों और जनजीवन पटरी पर जाए, इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आना चाहिए। शहर में 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर उनके सुझावों का विश्लेषण किया है। प्रयास है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर इस घटना का प्रभाव नहीं पड़े। प्रमुख लोगों ने प्रशासन को विश्वास दिलाया है कि शांति व्यवस्था आपसी सौहार्द बना रहेगा।

बाजारोंमें चहल-पहल

नैनवां.शहरमें शनिवार को कर्फ्यू पूरी तरह हटा लेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रात को बाजारों में दुकानें खुलीं और लोगों की आवाजाही रही। नैनवां मेले में भी रात के समय लोग पहुंचे और चाट-पतासे का आनंद लिया। कॉफी, सॉफ्टी की दुकानों के अलावा बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों को देखा गया।

पत्रकारों से वार्ता करते कोटा डिवीजनल कमिश्नर अश्विनी भगत आईजी डॉ. रवि प्रकाश।