पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 13 का शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंडबाजे के साथ निकाला जुलूस: ममतागुर्जर के प्रधान बनने के बाद उनका पंचायत समिति कार्यालय से बैंडबाजे के साथ जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

इसबार भी नहीं खुल पाया भाजपा का खाता: आजादीके बाद से आज तक भाजपा का प्रधान नहीं बन पाया है। एक बार जरूर भाजपा के सहयोग से निर्दलीय प्रधान बना था। इस बार भी यहां से कांग्रेस ने ही बाजी मारी है। भाजपा ने यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर की पुत्रवधु मोना राठौर को प्रधान का प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस ने एडवोकेट अनिल गुर्जर की प|ी ममता गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया था।

उपप्रधानको लेकर कयास: प्रधानचुनाव के बाद अब रविवार को उपप्रधान के चुनाव होंगे। उपप्रधान कौन बनेगा इसको लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

चांदनाकी रणनीति कामयाब रही: विधायकअशोक चांदना ने पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में अपनी ही रणनीति के तहत टिकट दिए थे। इसके बाद हुए चुनाव में भी कांग्रेस के ही प्रत्याशी अच्छी संख्या में विजयी हुए और प्रधान पद पर भी अपनी रणनीति के तहत कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखने में सफल रहे।

अलग-अलगसमूह में आए वोट देने: वोटिंगकरने भाजपा कांग्रेस के सदस्य अलग-अलग समूह में आए। पहले भाजपा के 6 सदस्य वोट देने आए और इसके थोड़ी देर बाद कांग्रेस के 17 सदस्य तीन समूहों में वोट देने आए।

उपप्रधानका चुनाव आज: नैनवां. पंचायतसमिति उपप्रधान का चुनाव रविवार को होगा। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह दस बजे बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, 11.30 पर नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर एक बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने का समय रहेगा। एक बजे चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर तीन से पांच बजे होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना और परिणामों की घोषणा की जाएगी।

सपनेमें भी उम्मीद नहीं थी प्रधान बनूंगी: नैनवां. पंचायतसमिति में इस बार गरीब किसान परिवार की बहू बाक्या उर्फ रतनगंज निवासी प्रसन्न बाई प्रधान चुनी गई। जिसे सपने में भी उम्मीद नहीं थी, वह प्रधान बनेगी। प्रसन्न बाई का पीहर ससुराल की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। कांग्रेस ने सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड 7 से प्रसन्न बाई को टिकट दिया और वह जीत गई। निर्वाचित प्रधान प्रसन्न बाई ने बताया कि वह द्वितीय वर्ष की प्राईवेट छात्रा है और उसके पति नरसीराम एमए बीएड है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। प्रसन्न बाई ने बताया कि उसको चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गांव के ही पूर्व उपसरपंच जमनालाल मीणा, पूर्व प्रधान शोपाल मीणा उनके घर आए और पढ़ी लिखी होने के कारण चुनाव लड़ने की पेशकश की और कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पंसस का चुनाव लड़ा। इसके बाद भी उसे प्रधान का टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। प्रधान का टिकट मिलने की जानकारी शनिवार सुबह दस बजे जब प्रधान का नामांकन दाखिल किया तब जाकर पता चला। निर्वाचित प्रधान प्रसन्न बाई ने कहा कि भगवान की कृपा से यह सौभाग्य मिला है। मैं अच्छा काम करूंगी, गांव गरीब की सेवा ही मुख्य ध्येय है। गांवों के विकास के साथ-साथ ग्रामीणों के सुख-दुख में भागीदार बनूंगी। उन्होंने इसका श्रेय विधायक अशोक चांदना कांग्रेस नेताओं को दिया है। प्रसन्न बाई के प्रधान चुने जाने पर बाक्या गांव में हर्ष व्याप्त है।

भाजपाने कांग्रेस के छप्पन वर्षों के प्रधान के रिकार्ड काे ध्वस्त किया: केशवरायपाटन. पंचायतसमिति के इतिहास में पहली बार भाजपा ने बहुमत नहीं होने के बाद भी प्रधान पद में सफलता हासिल कर कांग्रेस के छप्पन वर्षों के रिकार्ड काे ध्वस्त कर दिया। भाजपा के प्रशांत मीणा, कांग्रेस के पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा से एक मत से विजय रहे। पंचायत चुनाव में तेईस सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के 12 भाजपा के 11 सदस्य निर्वाचित होने से कांग्रेस का प्रधान बनना तय माना जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में कांग्रेस में हुई क्रास वोटिंग से भाजपा को चुनाव में बहुमत नहीं मिलने के बाद भी वह प्रधान बनाने में सफल हो गई। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुनील आर्य ने शाम पांच बजे जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा की तो पंचायत समिति के बाहर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता नवनिर्वाचित प्रधान को कंधे पर उठाकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए ले गए। वहीं बहुमत होने के बाद भी प्रधान नहीं बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव में मिली सफलता के बाद छाई खुशी की लहर गायब हो गई।

सबकोसाथ लेकर देंगे विकास को गति: नवनिर्वाचितयुवा प्रधान प्रशांत मीणा ने जीत के बाद भास्कर से बातचीत में कहा कि सबको साथ लेकर गांवों के विकास को गति दी जाएगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने पंचायत समिति में पार्टी का प्रधान बनने का पूरा फायदा गांव के विकास को मिलेगा। प्रधान ने जीत का श्रेय जनता के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं को दिया।