बबूली में ग्रामीणों ने हिरण को बचाया
बबूलीगांव में भैरुजी के पास शनिवार रात छह माह का हिरण कुत्तों के चंगुल में फंस गया, लेकिन मौके पर ग्रामीणों ने प्राण बचा लिए। बाद में वन विभाग ने सुरक्षा में लेकर इलाज शुरू कराया। रेंजर संजीव गौतम ने बताया कि हिरण को इलाज के बाद फूलेता वन चौकी पर वनकर्मियों की सुरक्षा में रखा है।