पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू

क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवास| आंतरदा-तलवासमार्ग पर किरणी वाले महादेव के पास बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की दीवार का कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है, लेकिन कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए लाल मिट्‌टी (रेत) एवं पत्थरों का उपयोग कर दीवार का कार्य किया जा रहा है। पुलिया मरम्मत में सरकारी मापदंडों के आधार पर निर्माण नहीं होने से फिर से क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा बना हुआ है। साथ ही विभाग ने मौके पर बनास की रेत भी डाल रखी है, ताकि लोगों को लगे की निर्माण बनास की रेत से किया जा रहा है, जबकि निर्माण लाल मिट्‌टी से हो रहा है। उधर, नैनवां पीडब्ल्यूडी एईएन रामशंकर रैगर ने बताया कि पुलिया के निर्माण में केवल बनास की रेत का ही उपयोग होना चाहिए। अगर लाल रेत से निर्माण चल रहा है तो उसे बंद कराया जाएगा।

तलवास। आंतरदामार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए काम में ली जा रही लाल रेत।

न्यूज़ इनबॉक्स