पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हास्य व्यंग्य की कविताओं से बटोरी तालियां

हास्य-व्यंग्य की कविताओं से बटोरी तालियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवास/देई. तलवासमें चल रहे पांच दिवसीय तेजाजी मेले का शुक्रवार रात कवि सम्मेलन के साथ समापन हुआ। शुरुआत जबलपुर से आई कवयित्री रश्मि किरण ने सरस्वती वंदना से की।

देशबंधु दाधीच ने तेजाजी थारा थानक बाजे नोबत बाजा रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरी। प्रेम शास्त्री ने देश प्रेम से ओत-प्रोत कविता थारे लारा हाथ करोड़ा तू तो दागया जा रे गोला कविता सुनाई। गौरस प्रचंड ने हास्य, व्यंग्य के साथ श्रृंगार पर आधारित थारो कांई कहणो री गोरी काला तिल वाली कविता सुनाई।

जसराज सलोना ने पावणा की मीठी मनुहार, कवयित्री कमलेश कोमल ने काची मटकी ने मत फोड़े बाबूल मू तो बालक छू, कवि अंदाज हाड़ौती ने बुरो माने मारो मन नाम बता दे थारो कविता सुनाकर खूब हंसाया। अंदाज हाड़ौती ने कदम दो साथ चलकर तुम मेरा दिल तोड़ मत जाना गजल सुनाई। रश्मि किरण ने गीत परोडी गाकर मनोरंजन किया। भूपेंद्र राठौर ने विसंगतियों पर कविता पाठ कर दर्शकों में जोश भर दिया। संचालन कवि राजेंद्र पंवार ने किया।।

तेजाजीके गुणों को अपनाएं: मुख्यअतिथि विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि तेजाजी लोक देवता के रूप में पूजे जाते हैं। अध्यक्षता देई कृषि उपज मंडी निदेशक सुरेंद्र गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि नैनवां बीडीओ गोपाललाल वर्मा, भाजयुमो तहसील अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, भाजयुमो तहसील मंत्री नीमलाल गुर्जर, देई भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश शर्मा रहे।

देई। तलवास में तेजाजी मेले के समापन अवसर पर मौजूद ग्रामीण।

देई। कविता पाठ करती कवयित्री रश्मि किरण।