- Hindi News
- विद्युत निगम ने बकायादारों के कनेक्शन काटे
विद्युत निगम ने बकायादारों के कनेक्शन काटे
विद्युतनिगम ने उपभोक्ताओं पर चल रहे बकाया की वसूली का अभियान शुरु कर दिया है। जिन कृषि उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं पर 5 हजार से अधिक बकाया है उनके कनेक्शन काटना शुरु कर दिया है। कृषि कनेक्शनों पर 20 हजार रुपए से अधिक बकायादारों के ट्रांसफार्मर उतारे जा रहे है। इससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विद्युत निगम एईएन पीएल मीणा ने बताया कि 15420 उपभोक्ताओं पर बकाया चल रहे 19.50 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए वसूली अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को नैनवां जेईएन भूपेंद्र मालव , नैनवां ग्रामीण जेईएन अवधेश नागर, देई जेईएन योगेश शर्मा अजांम दे रहे है। उन्होंने बताया कि 20 हजार से बकायादार कोठी, महावीरपुरा, नैनवां, भीमगंज, करवर, शिवदानपुरा, खुरी, देई, डेलपुरा, भवानीपुरा के 13 कृषि कनेक्शनों से ट्रांसफार्मर उतारे गए है।
वहीं जजावर, खोडी, महावीरपुरा, दियाली के 8 कृषि उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है। इन पर तीन लाख रुपए बकाया चल रहा है।
पेयजलयोजना पर लटकी कनेक्शन कटने की तलवार
विद्युतनिगम द्वारा चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान से नैनवां, देई सहित अन्य स्थानों पर संचालित पेयजल योजनाओं 9 जनता जल योजनाओं के विद्युत कनेक्शन कटने की तलवार लट गई है। ऐसा हुआ तो गंभीर पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एईएन पीएल मीणा ने बताया कि जलदाय विभाग पर 40 लाख बकाया है। इस राशि को जमा कराने के लिए विभाग को नोटिस जारी कर दिया है। पैसा जमा नहीं हुआ तो नैनवां देई से संचालित पाईबालापुरा पेयजल योजना का कनेक्शन काट जाएगा। इसके लिए एसडीएम को भी पत्र लिखा कर पूर्व में स्वीकृत ली जाएगी। इधर, क्षेत्र में 9 जनता जल योजनाओं पर 31 लाख 26 हजार रुपए बकाया है। यह राशि जमा कराने के लिए बीडीओ को नोटिस जारी किया है। इनमें जनता जल योजना बामनगांव पर 2.43 लाख रुपए, कोरमा पर 3.53 लाख रुपए, जरखोदा पर 2.33 लाख, खानपुरा पर 1.76 लाख रुपए, तलवास पर 8.92लाख रुपए, आतरंदा पर 3.76 लाख रुपए, समीधी पर 4.16 लाख रुपए, पीपल्या पर 3.33 लाख रुपए गंभीरा पर 1 लाख 1 हजार रुपए बकाया शामिल है। इनमें से खानपुरा, समीधी जनता जल योजना का विद्युत कनेक्शन गत वर्ष ही काट दिए थे। तथा तलवास का कनेक्शन गत दिनों काटा गया था। हालांकि जलदाय विभाग की पेयजल योजनाओं का रेगुलर बिल विभाग द्वारा जमा कराया जा रहा है।
इनपर बकाया, लेकिन रेगुलर बिल हो रहा है जमा
निगमएईएन मीणा ने बताया कि देई एसएचओ निवास पर 59 हजार रुपए, डीएसपी आवास पर 44,848 रुपए, एसडीएम निवास पर 1.68 लाख रुपए, डीएसपी कार्यालय पर 32698 रुपए बकाया है। इनके रेगुलर बिल जमा हो रहे है। इस कारण इनके कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे, लेकिन वसूली के लिए बकाया समय के अनुसार संबंधित अधिकारियों को पृथक से नोटिस जारी किए जाएंगे।
^विद्युतनिगम को रंनिग बिल रेगुलर बिल जमा कराया जा रहा है। निगम जब-जब बकाया के लिए नोटिस जारी करता है तब-तब नोटिस का जवाब दिया जाता है। जिन कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगे है। उनके एवरेज के बिल निगम द्वारा दिए जा रहे है। जबकि विभाग हार्स पावर के हिसाब से बिल की मांग करता रहा है।
हरेंद्रकिराड़, एईएनजलदाय विभाग नैनवां
^जनता जल योजनाअों पर चल रहे विद्युत निगम का बकाया जमा कराने के लिए पंचायतीराज विभाग से बजट मांगा है। बजट स्वीकृत होते ही बकाया जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।
गोपाललाल वर्मा, बीडीओपंस नैनवां
^15420 उपभोक्ताओं पर 19.5 करोड़ रुपए बकाया है। इनके बिल जारी हो रहे है और बकाया वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। बकाया जमा नहीं कराने वालों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है।
पीएलमीणा, एईएनविद्युत निगम नैनवां