- Hindi News
- रतनजोत के बीज खाने से दो बच्चों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
रतनजोत के बीज खाने से दो बच्चों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
नैनवां| फूलेतादीपा का झोंपड़ा गांव में बुधवार शाम को रतनजोत के बीज खाने से दो भाइयों मुकेश (8) अनिल(5) पुत्र शंकर बणजारा की तबीयत बिगड़ गई। यह बच्चे मूंगफली समझ कर रतनजोत के बीज खा गए।
इनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको लेकर शाम सात बजे नैनवां सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शंकर ने बताया कि उसके दोनों पुत्र शाम पांच बजे खेत से अपने घर रहे थे। इनके साथ एक बड़ा पुत्र भी था। रास्ते में एक खेत की मेड़ पर रतनजोत का पेड़ लगा हुआ था। इसकी लंबाई कम है। बड़े लड़के ने इनको रतनजोत के बीच तोड़कर दे दिए। बड़े लड़के ने तो बीच चख कर थूक दिए, लेकिन दो-चार बीज दोनों भाई खा गए। शेष बीज छोटे भाई अनिल अपनी जेब में रखकर ले आया और मिट्टी में गाड़ दिए। थोड़ी देर बाद पहले उल्टियां करना शुरू कर दिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में आते ही डॉ. समंदरलाल मीणा ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
नैनवां। अस्पताल में भर्ती बच्चे।