पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने दी चेतावनी समय पर बिजली नहीं मिली तो आंदेालन

ग्रामीणों ने दी चेतावनी- समय पर बिजली नहीं मिली तो आंदेालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9 गांवों के ग्रामीणों ने एईएन को दिया ज्ञापन

नैनवां. नौगांवों के किसानों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को विद्युत निगम एईएन से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें कृषि कार्य के लिए रात की बजाय दिन के समय थ्री फेज बिजली देने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम धाकड़ के नेतृत्व में किशन गोपाल, रामलाल, अशोक यादव, महावीर, सलीम, रामकिशन, रमेश नागर, प्रकाश, सत्यनारायण, रामनारायण धाकड़ ने ज्ञापन देकर बताया कि दुगारी फीडर से नैनवां, कोरमा, भीमगंज, बाछोला, दियाली, चैनपुरिया, सुरगली, उगेन, देवपुरा, बिजलवा से किसानों को थ्री फेज बिजली दी जाती है, लेकिन इस फीडर से कृषि कार्य के लिए लगातार तीन सप्ताह से रात के समय बिजली दी जा रही है, जबकि उच्चाधिकारियों के रोटेशन से कृषि कार्य के लिए थ्री फेज बिजली देने के निर्देश हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि दिन के समय बिजली नहीं दी तो किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। एईएन आरसी मीणा ने बताया कि अब इस फीडर पर एक सप्ताह दिन के समय और एक सप्ताह रात के समय बिजली दी जाएगी।