पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग पुलिस ने पकड़े 2 शिकारी

वन विभाग पुलिस ने पकड़े 2 शिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां. रणथम्भौर अभयारण्य के बफर जोन तलवास इंद्रगढ़ नाके के वन कमियों ने जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में दो शिकारियों को गिरफ्तार कर 41 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। इस मामले में तीन ओर शिकारियों को नामजद किया है। जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों से शिकार करने के लिए काम में लिया गया विस्फोटक से युक्त आटे का गोला बरामद किया है। इंद्रगढ़ तलवास नाका प्रभारी बिंबाधर शर्मा के साथ सहायक वनपाल हेतराम, वनरक्षक शिवकुमार मीणा, सुबराती, राजाराम, रामनारायण ने कार्रवाई को अजांम दिया। उन्होंने बताया कि पोलाई गांव में तलाई के पास आटा लगाकर विस्फोटक से जंगली सुअर का शिकार करने की सूचना मिली थी। इस पर सोमवार सुबह 11 बजे वन कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पर जंगली सुअर के खून के निशानों के साथ खेतों में डेढ़ किमी दूर सुअर के अवशेष मिले। मौके पर एक लड़के ने बताया कि विस्फोटक पोलाई निवासी धनराज ने रखा था। जिस पर गेडोली पुलिस ने आरोपी धनराज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में सबलपुरा निवासी हरनाथ, राधेश्याम, मोतीपुरा निवासी हरजी पोलाई निवासी लालू के शामिल होना बताया। मंगलवार को एक आरोपी सबलपुरा निवासी हरनाथ को पकड़ा है।

इंद्रगढ। वन विभाग टीम की गिरफ्त में शिकारी।