िपकअप सहित राशन की शक्कर ले भागे बदमाश
नैनवांक्रय-विक्रय सहकारी समिति से राशन की शक्कर लेकर जा रही एक पीकअप से अज्ञात जने पीकअप सहित शक्कर के 9 कट्टे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे बालापुरा निवासी नंदकिशोर बैरागी पीकअप में राशन डीलर बालापुरा निवासी मदनमोहन के 10 बामनगांव निवासी मियाराम के 19 कट्टे शक्कर के लेकर रवाना हुआ था। नैनवां रोड पर तीन बाइक सवार 7-8 जनों ने जीप को रुकवाया और चालक से कहा कि पीकअप को नैनवां थाने में खाली करेंगे। इसी दौरान वे लोग गाड़ी में बैठ गए। नैनवां पहुंचने पर थाने के आगे गाड़ी रोककर नैनवां में थाने के आगे गाड़ी रोककर पीडब्ल्यूडी के पास गाड़ी रोकी। जहां पर गाड़ी रोकते ही चालक नंदकिशोर बैरागी डर से भाग गया। इस पर अज्ञात जनों ने 19 कट्टे शक्कर के वहीं उतार कर फरार हो गए। जो वापस चालक के मौके पर पहुंचने पर मिल गए। जबकि नौ कट्टे शक्कर पीकअप सहित अज्ञात लोग पुलिस के डर से भाग गए। मामले की नंदकिशोर ने देई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत कर दी है।