पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट के अभाव में नहीं पका पोषाहार

बजट के अभाव में नहीं पका पोषाहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| बबूंलीसैकंडरी स्कूल में पोषाहार बनाने का बजट नहीं होने से मंगलवार को पोषाहार नहीं बनाया गया। पोषाहार का बजट उपलब्ध नहीं कराने पर उपसरपंच महेंद्र सेन स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष महावीर नागर ने नाराजगी प्रकट की है। स्कूल के प्रधानाध्यापक हकीममोहम्मद ने बताया कि पोषाहार बनाने के लिए अक्टूबर माह से ही पैसा उपलब्ध नहीं कराया गया है।

इसके कारण 50 हजार रुपए उधार हो गए है। अब और उधार लेने की क्षमता नहीं है। इसके कारण मंगलवार को पोषाहार नहीं बनाया गया। बजट के लिए बीईओ को पत्र लिखा गया है। अंतिम बार 27 जनवरी को लिखा गया।