नैनवां की महिला को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
नैनवां|कोटा एमबीएसअस्पताल में सोमवार को नैनवां के वार्ड 15 निवासी गुड्डी बाई के स्वाइन फ्लू पोजिटीव आया है। गुड्डी बाई कोटा अस्पताल में भर्ती है। बीसीएमएचओ डॉ. गोपाल नागर ने बताया कि इस पर गुड्डी बाई के परिवार संपर्क में आने वाले 20 जनों को टैमीफ्लू दी गई है। इसके अलावा शहर के वार्ड 9, 15 19 में चिकित्सा टीमों ने 469 घरों का सर्वे किया।
इनमें 51 रोगी खांसी, जुकाम, बुखार के सामने आए। उनको सामान्य खांसी, जुकाम बुखार की दवाइयां दी।