पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलआईसी एजेंट से मारपीट कर 1.75 लाख रुपए छीने

एलआईसी एजेंट से मारपीट कर 1.75 लाख रुपए छीने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां |दुगारी रोड पर मानपुरा गांव के पास एक जने को रोककर मारपीट कर पौने दो लाख रुपए छीनकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने कार सवार पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे दुगारी निवासी एलआईसी एजेंट महावीर माली नैनवां से दुगारी जा रहा था। मानपुरा गांव के पास वारदात हुई। मारपीट में घायल हुए महावीर को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। महावीर माली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह नैनवां से दुगारी जा रहा था। मानपुरा गांव के आगे रास्ते में एक कार मिली। उसमें पांच व्यक्ति सवार थे। इन्होंने उसको रोक कर मारपीट की। साथ ही एक लाख 75 हजार रुपए छीन लिया। इस पर पुलिस ने दुगारी निवासी सत्यनारायण उर्फ पप्पू, घासी उर्फ सुखपाल, शिवराम, शोजी पुत्र गोरधन, शोजी पुत्र रामजीवन माली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हकीम बख्त ने बताया कि लेनदेन क्लेम को लेकर एजेंट महावीर के साथ आरोपियों ने मारपीट की है। पौने दो लाख रुपए ले जाने के मामले की अलग से जांच की जा रही है।