पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में किया समस्याओं का निस्तारण

जनसुनवाई में किया समस्याओं का निस्तारण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां.खानपुरा पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को जन सुनवाई की गई। इसमें एसडीएम डॉ. नरेंद्र चौधरी ने जन सुनवाई की तथा शिविर में आई समस्याओं को संपर्क पोर्टल में दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। शिविर में जलदाय विभाग, विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, ग्रामीण विकास, अल्प संख्यक मामलात, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने बताया कि कोरमा गांव में हैंडपंप मोटर ठीक कराने, खानपुरा तालाब में मछलियां मरने, तालाब में पानी की आवक बढ़ाने, खानपुरा तालाब को आदर्श बांध बनाने, दियाली को कोरमा से जोड़ने के रास्ते को बहाल कराने, बिजली समय पर देने, सड़क, कुएं, मकानों के अतिक्रमण हटाने संबंधित परिवाद सामने आए।

अतिक्रमण के मामलों को मौके पर जांच कराई गई तथा कुछ प्रकरणों का निस्तारण किया। साथ ही स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।