- Hindi News
- नेहरू युवा मण्डल संस्थान का सिलाई प्रशिक्षण शुरू
नेहरू युवा मण्डल संस्थान का सिलाई प्रशिक्षण शुरू
नैनवां. नेहरू युवा मंडल संस्थान समीधी की ओर से धाकड़ों का झोंपड़ा में महिलाओं के कौशल संवर्धन के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें 15 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा कौर स्वयंसेवक राजेश बैरवा ने आशाराम मीणा की अध्यक्षता में किया। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, राधेश्याम गुर्जर थे। प्रशिक्षण ग्यारसीलाल द्वारा दिया जाएगा।