कहीं शिक्षक अधिक तो कहीं कम
शहरके एक स्कूल में शिक्षकों की भरमार हो रही है, जबकि शहर के तीन प्राइमरी स्कूलों में एक-एक शिक्षक नियुक्त है। वहीं चार प्राइमरी स्कूल शिक्षक विहीन है।
उनमें अन्य स्थानों से शिक्षक व्यवस्थार्थ लगाकर स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। शहर में स्कूलों का एकीकरण करने के बाद सरकारी नवीन सैकंडरी स्कूल में एक प्रधानाध्यापक 18 शिक्षक नियुक्त है।
इसमें सैकंडरी शिक्षा के एक प्रधानाध्यापक तीन विषय वरिष्ठ शिक्षक प्राथमिक शिक्षा के 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं लगी हुई है। इस स्कूल में छात्र-छात्राओं का नामांकन 334 है। इस प्रकार इस स्कूल में 18 छात्रों पर एक शिक्षक नियुक्त है।
इनमेंएक-एक शिक्षक
शहरमें संचालित प्राइमरी स्कूल बैरवा बस्ती, रैगर कॉलोनी शिवपुरी में एक-एक शिक्षक नियुक्त है।
चारस्कूल शिक्षक विहीन
शहरमें संचालित प्राइमरी स्कूल राजीव कॉलोनी, माली मोहल्ला, भवानीनगर, ज्वाइन का झोंपड़ा में शिक्षक ही नियुक्त नहीं है। इन स्कूलों संचालन करने के लिए माली मोहल्ला प्राइमरी स्कूल में देई बामनगांव से एक-एक, भवानी नगर प्राइमरी स्कूल में पाई से एक, जवानों का झोंपड़ा प्राइमरी स्कूल में जजावर से एक शिक्षक को व्यवस्थार्थ लगा रखा है। राजीव कॉलोनी प्राइमरी स्कूल में काशपुरिया से एक शिक्षिका को व्यवस्थार्थ लगा रखा है।
^नगरपालिका क्षेत्र में जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक लगे हुए है। उन स्कूलों से शिक्षकों को शहर के अन्य स्कूलों जिनमें शिक्षकों की कमी उनमें बीईओ के आने के बाद लगाया जाएगा। बीईओ अभी अवकाश पर चल रहे है।
बाबूलालवर्मा, कार्यवाहकबीईओ नैनवां