रथयात्रा का जुलूस निकाला
सकलदिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर कस्बे में रथयात्रा का जुलूस निकाला, जो जैन नसियां मंदिर से शुरू हुआ। जुलूस नई सब्जी मंडी, बसस्टैंड, मेन मार्केट होते हुए दिगंबर बड़ा जैन मंदिर पहुंचा। जुलूस में आगे की ओर समाज के युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे। पीछे महिलाएं खुली जीपों में इंद्र-इंद्राणियां थी।
जुलूस के अंत में समाजबंधु श्रीजी महाराज के रथ के साथ शामिल थे। इससे पूर्व सुबह जिनेंद्र अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यनियम पूजन, सामूहिक स्नेहभोज, विश्वशांति महायज्ञ आयोजित हुए। बड़ा मंदिर में विधि-विधान पूर्वक वेदी पर श्रीजी महाराज प्रतिमा की प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मंदिर में मौजूद थे। वेदी प्रतिष्ठा के बाद नसियां मंदिर प्रागंण में जैन मुनि विश्रांतसागर महाराज के प्रवचन हुए। प्रवचन उपरांत मुनि विश्रांतसागर महाराज क्षुल्लक विश्वोत्तम सागर महाराज सहित नैनवां की ओर विहार किया। कार्यक्रम समापन पर देई नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। रविवार रात को नाटक मंडली द्वारा भगवान पारसनाथ की कथा का मंचन किया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों को पं. नरेशकुमार शास्त्री द्वारा संपन्न किया गया।
कलशयात्राके साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
करवर| कस्बेमें सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा की शुरुवात कलशयात्रा के साथ हुई। यहां सुबह 11 बजे केशव मंदिर से बैंडबाजे के साथ कलशयात्रा निकाली, जो मुख्य बाजार होती हुई सोलंकी हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पर विधि-विधान पूर्वक कथा शुरू हुई। कलशयात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कथावाचक पं. श्यामसुंदर शास्त्री ने प्रथम दिन कथा का महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।
भजनोंपर किया नृत्य
केशवरायपाटन| मात्रारोड पर मैरिज गार्डन में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन पर सोमवार दोपहर को शहर में भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक नीरज कृष्ण महाराज ने कथा के शुभारंभ पर कथा महात्म्य, द्रोपदी, कुंती भीष्मादि के चरित्र के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस आधुनिक युग में मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं के पीछे पड़ा हुआ है। इन क्षणिक सुख-सुविधाओं के फेर में मन की सुख शांति के लिए समय नहीं निकाल पा रहा है। मनुष्य की यही प्रवृति उसको बाद में जाकर काफी नुकसान पहुंचा रही है। कथा के दौरान गाए भजनों पर महिला-पुरुषों ने खूब नृत्य किया। पूर्व चेयरमैन महावीर चंदेल ने बताया कि महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक कथा होगी।
पुष्पवर्षाकर स्वागत किया
नमाना| कस्बेमें सगसजी महाराज मंदिर पर दो दिवसीय तिथिबंधन की पूर्णाहुति कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलशयात्रा निकाली। पूजा-अर्चना के साथ हनुमान मंदिर से रवाना हुई कलशयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई सगसजी मंदिर पहुंची। कलशयात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षाें के साथ स्वागत किया। बाद में मंदिर में 87 जोड़ों ने यज्ञ में आहुतियां दी।
लाखेरी|शहरकी शिव नगर कॉलोनी में रैगर समाज की ओर से सोमवार को मंशापूर्ण हनुमानजी की मूिर्त की स्थापना करवाई गई। सभी धार्मिक कार्यक्रम आचार्य महेंद्रकुमार ने विधि-विधान से संपन्न करवाए। समारोह में मुख्य अतििथ सीएसआर मैनेजर अखिलेश गुप्ता थे। अध्यक्षता जगदीश पारेता ने की। चौथमल शर्मा, रेखा कलोसिया, देवकीनंद पांडे, धूलीलाल पटवारी का समाज मंदिर समिति सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन किशन गोपाल, चंद्रमोहन, रामस्वरूप, भवानीशंकर, भैरुलाल, दीनानाथ, डॉ. कृष्णचंद सहित मंदिर निर्माण समिति सदस्य मौजूद रहे।
करवर। श्रीमद्भागवत के शुभारंभ पर निकाली कलशयात्रा।
देई। सोमवार को जैन समाज द्वारा वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकाली रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु मुनि विश्रांतसागर महाराज।