गरीबों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्याज फायदा मिले
जरखोदापंचायत मुख्यालय पर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनवां प्रधान प्रसन्न बाई मीणा थी।
अध्यक्षता उप प्रधान सीमा नागर विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधान श्योपाल मीणा, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम नागर, करवर सरपंच सुनीता नागर ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का फायदा गरीब मजदूर किसान को ज्यादा मिले इसके प्रयास होने चाहिए।
प्रधान उपप्रधान ने पंचायत क्षेत्र की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इससे पहले नैनवां प्रधान आगंतुक अतिथियों का सरपंच बजरंगलाल नागर, सहकारी अध्यक्ष रमेश नागर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज अली, लादूलाल गुर्जर, कमलेश नागर, रमेश गुर्जर वार्ड पंचों सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया।
करवर। आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करती प्रधान प्रसन्न बाई मीणा अन्य।