- Hindi News
- सांसद बहेिड़या, महामंत्री वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी ने नैनवां खानपुरा का दौरा किया
सांसद बहेिड़या, महामंत्री वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी ने नैनवां-खानपुरा का दौरा किया
भीलवाड़ासांसद सुभाष बहेडिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री बाबूलाल वर्मा ने सोमवार को नैनवां और खानपुरा का दौरा किया।
शहर में उन्होंने जेल में बंद आरोपियों से, हरिजन बस्ती में महिलाओं लोगों से मिले। इन्होंने पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट करने की बाते बताई। खानपुरा में ग्रामीणों से एवं मंदिर में पुजारी से बात की। इसके बाद नैनवां आकर थाने में एसपी तेजराजसिंह से वार्ता की तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इनके साथ भाजपा नेता महिपत सिंह हाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर, भीलवाड़ा जिला महामंत्री कैलाश काबरा स्थानीय क्षेत्र के भाजपा नेता साथ थे। सांसद बहेडिया ने पत्रकारों को बताया कि यहां के हालात देखने आए थे। जेल में बंद लोगों एवं हरिजन बस्ती में जाकर लोगों से मिले। खानपुरा में भी ग्रामीणों से बातचीत की है। पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। एसपी से वार्ता की है। हम सब शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।