निरीक्षण कर कमियों की ली जानकारी
नैनवां| सरकारआपके द्वार कार्यक्रम से पहले चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त परिवार कल्याण प्रोजेक्टर डायरेक्टर डॉ. विनोद चोमाल सोमवार को नैनवां पहुंचे और सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड, लेब, लेबर रूम देखा और सुधार के बारे में जानकारी ली। उपलब्ध दवाइयों और कमी की जानकारी ली। इसके बाद ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बीसीएमएचओ डॉ. गोपाल नागर भी साथ थे। डॉ. चोमाल ने बताया कि राज्य सरकार आपने द्वार कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार ने हर ब्लॉक में एक-एक अधिकारी नियुक्त किया है। वह तीन दिन नैनवां ब्लॉक में रुकेंगे और सभी सीएचसी, पीएचसी, उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। जो कमियां सामने आएगी उसमें सुधार के प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में साफ सुथरी एवं अच्छे स्तर की सुविधाएं रोगियों को मिले। इसके प्रयास किए जाएंगे। वह डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खाली पदों की रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे।