- Hindi News
- बिजली समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का चक्काजाम
बिजली समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का चक्काजाम
बिजलीसमस्या से त्रस्त फूलेता पंचायत के सात गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 34 कोटा-खटकड़-नैनवां-जयपुर मार्ग पर फूलेता गांव में बिजली के खंभे, कांटे डालकर एक घंटा चक्काजाम कर रोष प्रकट किया। इसके बाद तहसीलदार कैलाश प्रसाद मीणा मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया। साथ ही जाम लगाने वाले 15-20 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फूलेता, खेरूणा, नाथड़ा, नाथड़ी, बागेडा, गुरजनिया, दलेलपुरा गांवों के किसान शुक्रवार को फूलेता ग्राम पंचायत के पास एकत्रित हो गए और सुबह 11 बजे स्टेट हाईवे 34 की सड़क पर बिजली के खंभे कांटे डालकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ रोडवेज बस, कारें, ट्रकों की कतारे लग गई। चक्काजाम करने आए किसानों ने बताया कि फूलेता फीडर की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप पड़ी हुई है। इसके कारण फसलों की सिंचाई नहीं होने से फसलें मुरझा रही है।
नलकूप नहीं चलने से लोगों मवेशियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि फूलेता में दो साल पहले 33केवी विद्युत ग्रिड स्टेशन स्वीकृत हुआ था। इसके लिए फूलेता में भू आवंटन भी हो गया था, लेकिन आवंटित भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर इस आवंटन को निरस्त कर दिया। इसके स्थान पर दलेलपुरा गांव के पास भूमि आवंटन कर दी। ग्रामीण इस स्थान पर भी ग्रिड स्टेशन निर्माण का विरोध कर फूलेता में ही पूर्व के स्थान पर आवंटित करने की मांग कर रहे है।
उधर, जाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार कैलाश प्रसाद मीणा, सीआई सुभाष पूनिया, एएसआई नारायणसिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जाम हटाने के लिए कहा तो ग्रामीणों ने विद्युत निगम एईएन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस पर तहसीलदार सीआई ने कहा कि एईएन तो जाएंगे पहले जाम हटाओ। इस पर 12 बजे ग्रामीणों ने जाम हटा दिया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। इसके बाद निगम एईएन आरसी मीणा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बताया कि विद्युत लाइन को जानबूझकर फाल्ट करने से आपूर्ति बाधित हो रही है। कृषि के लिए रोटेशन से बिजली दी जाएगी और ग्रामीण जहां ग्रिड स्टेशन बनवाना चाहते है। उस भूमि का आवंटन करवा दे, निगम वहीं पर ग्रिड स्टेशन बनवा देगा। इस दौरान मौके पर मौजूद तहसीलदार ने ग्रामीणों से कहा कि पटवारी को साथ ले जावों और जिस स्थान पर ग्रिड स्टेशन बनवान