- Hindi News
- लोकार्पण का इंतजार करता किसान सेवा केंद्र
लोकार्पण का इंतजार करता किसान सेवा केंद्र
पंचायतसमितिपरिसर में दस लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित किसान सेवा केंद्र भवन का इसी माह लोकापर्ण होगा। इसके बाद इसे कृषि विभाग को हेंडओवर कर दिया जाएगा। इस भवन के कृषि विभाग को हेंडओवर के बाद सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय इसमें संचालित होगा। इस भवन का निर्माण होने से पंचायत समिति परिसर में ही किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियों मिल सकेगी और किसानों, कृषि विभाग को साफ सुथरा भवन मिल सकेगा।
यह भवन तो एक माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका था, लेकिन इसका लोकार्पण नहीं होने से इसे कृषि विभाग को हेंडओवर नहीं किया जा रहा था। बीडीओ जीएल वर्मा ने बताया कि पंचायत समिति परिसर में किसान सेवा केंद्र भवन निर्माण पर 9 लाख 41 हजार रुपए की लागत आई है। इस भवन का 14 से 22 दिसबंर के बीच लोकार्पण करवाया जाएगा। इसके बाद इसको कृषि विभाग को हेंडओवर कर दिया जाएगा।
एकसाल से सामुदायिक भवन का काम अधूरा
बसोली.सांसदविधायक कोष से बड़ौदिया पंचायत के भीमपुरा बालाजी के स्थान पर बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एक साल से अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। बड़ौदिया ग्रामीण जिला भाजपा महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, सत्यनारायण गुर्जर, सुरेश पनवाड़ ने बताया कि बालाजी स्थल पर धर्मशाला नहीं होने से श्रद्धालुओं की समस्याओं को देखते हुए यहां सामुदायिक भवन के लिए सांसद विधायक कोष ने राशि स्वीकृत की थी। इस राशि से यहां सामुदायिक भवन का निर्माण भी चल रहा है, लेकिन भवन निर्माण की राशि अंतराल में मिलने से निर्माण कार्य रुक-रुक कर चल रहा था, लेकिन वह कार्य भी एक साल से बंद पड़ा है। सरपंच, सचिव सहित ग्रामीण प्रशासन से भवन निर्माण के लिए कई बार मांग कर चुके है।
नैनवां. पंचायतसमिति परिसर में नवनिर्मित किसान सेवा केंद्र।