पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्स ने दी डॉ. को धमकी, डॉ. ने दी डीएसपी को रिपोर्ट

नर्स ने दी डॉ. को धमकी, डॉ. ने दी डीएसपी को रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जजावर. पीएचसीके चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आशीष व्यास ने स्टाफ नर्स राधारानी पर अपशब्दों का प्रयोग करने एवं धमकी देकर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट नैनवां डीएसपी को देकर सुरक्षा की गुहार करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

डीएसपी ने थानाधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले के अनुसार नर्स की 8 दिसंबर के डे-ऑफ के बाद नाइट ड्यूटी लगी हुई है, लेकिन 11 दिसंबर की नाइट ड्यूटी के दौरान वह पीएचसी नहीं आई, जबकि 11 दिसंबर की रात को चिकित्सक डॉ. व्यास भी जजावर अपने आवास पर थे। शुक्रवार को 9 बजे डॉ. व्यास पीएचसी पहुंचे तो उन्होंने स्टाफ नर्स की 11 दिसंबर की सीएल दर्ज कर दी। नर्स ने सीएल काटकर उपस्थिति के हस्ताक्षर करवाने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाया, लेकिन चिकित्सक द्वारा ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के कारण मना कर दिया। तो स्टाफ नर्स बिफर पड़ी एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। चिकित्सक ने घटना की जानकारी सीएमएचओ को भी दी एवं एक रिपोर्ट नैनवां डीएसपी को देकर सुरक्षा की गुहार करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। डीएसपी ने थानाधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सक डॉ. व्यास ने बताया कि स्टाफ नर्स को मेडिसन का चार्ज लेने के लिए पूर्व में भी कई बार निर्देशित किया जा चुका है। यहां तक कि सीएमएचओ को भी अवगत करा दिया, लेकिन मेडिसन का चार्ज नहीं लेने से स्टोर में कई दवाइयां जो एक्सपायरी डेट की पड़ी है। उनकी भी छंटनी एवं निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उधर, चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स के बीच हुई इस घटना के चश्मदीद मरीज जो वहां मौजूद थे, उनमें से महावीर, पप्पू लाल, नरेश सहित स्टाफ सदस्यों ने बताया कि स्टाफ नर्स द्वारा जो व्यवहार चिकित्सक के साथ अपनाया गया वह अशोभनीय था। वहीं नर्स राधारानी ने इस मामले में बताया कि वह ड्यूटी पर थी। उसके बावजूद चिकित्सक द्वारा सीएल दर्ज कर दी गई। उस मामले में उनसे सामान्य बात कही थी। कोई अशोभनीय व्यवहार या अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया गया एवं ही धमकी दी गई।