पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के 4 आरोपियों को जेल

लूट के 4 आरोपियों को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देई. राशनकी शक्कर लेकर जा रही पिकअप को रास्ते में लूटकर ले जाने की घटना के बाद की गई नाकाबंदी के दौरान मंगलवार शाम को नगर पुलिस ने पीकअप बरामद कर 4 आरोपियों को पकड़ लिया। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बालापुरा निवासी नंदकिशोर बैरागी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। की वह सहकारी समिति देई से दो राशन डीलरों की शक्कर के कट्टे पिकअप में भरकर लेकर जा रहा था। नैनवां रोड पर तीन बाइक पर सवार 7-8 जनों ने पिकअप को रोककर उसे नैनवां थाने में खाली करने को कहकर साथ ले गए। जहां से पीकअप से 18 कट्टे उतार दिए 9 कट्टों सहित पीकअप को लेकर फरार हो गए। नाकाबंदी की सूचना पर मंगलवार देर रात को नगर पुलिस ने पिकअप सहित पुरानी टोंक निवासी विनीत गुर्जर, दूनी थाना के कनवाड़ा निवासी गोविंद शर्मा, नगर मालपुरा निवासी हरीश दाधीच, इस्लामपुरा टोंक निवासी विमल कुमार प्रजापत को लूट के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।