दोषियों को गिरफ्तार करो
हिंडौली. नैनवांखानपुरा में हुई घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विहिप सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिमा खंडित करने वाले दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने से लोगों में रोष है। ज्ञापन देने वालों मे चंद्रप्रकाश गौड़, कैलाश चेंता , प्रभुलाल राव, रामकिशन बिड़ला, रामदेव मेघवाल, नेमीचंद प्रजापत, लाल चंद सहित विहिप, आरएसएस, बजरंगदल के कार्यकर्ता शामिल थे
लाखेरी.नैनवांखानपुरा में सांप्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने को लेकर शहर में सोमवार को बजरंगदल, विश्व हिंदू परिषद आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रीडर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खानपुरा की घटना की निंदा की तथा घटना के दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई एवं निर्दोष युवकों को छोड़ने की मांग की है।
हिंडौली। एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता।