नैनवां में रक्तदान शिविर 28 को
नैनवां| विद्यार्थीपरिषद, रक्त मित्र समिति की बैठक हुई। इसमें 28 फरवरी को भगतसिंह सर्किल पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। संरक्षक पुखराज ओसवाल ने बताया कि शिविर संयोजक महेंद्र जैन, सहसंयोजक छात्रसंघ अध्यक्ष दिलकुश पोटर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविसिंह शक्तावत को बनाया है। रक्त मित्र समिति सदस्य प्रमोद जैन, मुकेश अजमेरा, नवीन सोनी, संदीपसिंह हाड़ा, कपिलदेव आर्य, रविंद्र जैन बैठक में मौजूद रहे। वहीं सर्किट हाउस में इस संबंध में विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। तहसील अध्यक्ष टीकम साहू ने बताया कि बैठक में कोटा से आए राजेंद्र गौड़ मुकेश तंवर ने अपने विचार व्यक्त किए।