माताजी ससंघ का हुआ विहार
नैनवां| शहरके बड़े दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में डेढ़ माह से शीतकालीन प्रवास कर रही आर्यिका विशुद्धमति माताजी ससंघ ने रविवार को शहर से विहार किया। सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उन्हें जुलूस के रूप में विहार कराया गया। विहार जुलूस बड़े जैन मंदिर से रवाना हुआ जो डाक बंगला चौराहे तक पहुंचा। यहां से माताजी ससंघ रजलावता गांव के लिए रवाना हो गई।
नैनवां। आर्यिका विशुद्धमति माताजी ससंघ का पाद प्रक्षालन करते श्रद्धालु।