पोषाहार राशि उपलब्ध कराने की मांग
नैनवां| बबूलीसैकंडरी स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष महावीर नागर, उपसरपंच महेंद्र सेन ने बीईओ से स्कूल को पोषाहार बनाने के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। इन्होंने बताया कि बजट के अभाव में मंगलवार को स्कूल में पोषाहार नहीं बनाया गया। बुधवार को प्रधानाध्यापक हकीम मोहम्मद उधार में आवश्यक सामग्री लेकर पोषाहार पकाया गया।