कार्यकर्ताओं ने की गांव में सफाई
नैनवां. नेहरूयुवा मंडल संस्थान बीजलवा की ओर से रविवार को खुले में शौच से मुक्ति और निर्मल गांव बनाने के लिए गांव में सफाई की गई। संस्थान कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण कर शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सीताराम मीणा, राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक राजेश बैरवा, वार्ड पंच दुर्गालाल आदि मौजूद थे।
नैनवां। सफाई करते नेहरू युवा मंडल के सदस्य।