नैनवां में चिकित्सा शिविर 17 से
नैनवां. आयुर्वेदविभाग की ओर से 17 से 26 दिसंबर तक आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर टोडापोल धर्मशाला में लगाया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि शिविर में क्षारसूत्र क्रिया द्वारा अर्श (पाइल्स), भगंदर (फिश्चुला), गुदविकास (फिसर) एवं साइटिका का इलाज किया जाएगा। शिविर में आने वाले रोगियों को नि:शुल्क भोजन, दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।