- Hindi News
- नहीं बिगड़ने देंगे कस्बे का सौहार्द्र और भाईचारा
नहीं बिगड़ने देंगे कस्बे का सौहार्द्र और भाईचारा
कर्फ्यू में 7 घंटे ढील, फिर भी नहीं खुलीं दुकानें
नैनवांशहर और खानपुरा में मंगलवार सुबह चार घंटे शाम को तीन घंटे कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान बाजारों गली-मोहल्लों में लोगों की आवाजाही तो नजर आई, लेकिन दुकानें नहीं खुलीं। दुकानदार दुकानों के आगे तख्तों पर बैठे रहे।
कर्फ्यू में ढील के दौरान लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी नजर आई कि पुलिस प्रशासन अपनी सुविधा अनुसार कर्फ्यू में ढील दे रहा है। लोगों का कहना है कि कर्फ्यू के दौरान निर्दोष महिला, बच्चों लोगों से मारपीट की गई। निर्दोषों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इन बातों को लेकर वे अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकानें स्वविवेक से बंद की हैं। किसी भी व्यापार मंडल ने इसका आह्वान नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानें खोलने के लिए दुकानदारों को समझाया, लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला। उधर, कर्फ्यू में ढील के दौरान शांति रही।
भाजपाका प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
शहरमें हुए घटनाक्रम के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिला। पालिकाध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के नेतृत्व में उन सहित भाजपा जिलाध्यक्ष शौकीन चंद राठौर, गिरिराज शर्मा, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष संपत जैन, पूर्व उपप्रधान जगदीश नागर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम को बताया कि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर लेती, तो ऐसी परिस्थिति नहीं बनती। इस पर सीएम ने प्रशासन को वास्तविक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नैनवां। पंचायत समिति सभागार में प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल कलेक्टर, एसपी अन्य अिधकारी।
नैनवां। शहर में मंगलवार को कर्फ्यू में ढील देने के बावजूद दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए दुकानें नहीं खोली। वहीं, बाजार में दुकानें खोलने के लिए लोगों को समझाते एएसपी।