पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेयरमैन ईओ के काम से खफा 20 में से 6 पार्षद ही पहुंचे, बोर्ड बैठक स्थगित

चेयरमैन ईओ के काम से खफा 20 में से 6 पार्षद ही पहुंचे, बोर्ड बैठक स्थगित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4.50 करोड़ रुपए की लागत से 9 तालाब बनाए जाएंगे मॉडल

नैनवां| पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान प्रसन्न बाई मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़कों के किनारे उगे बबूल पर चिंता प्रकट करते हुए रोष प्रकट किया। पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी रोष प्रकट किया।

उपप्रधान सीमा नागर, सुरेंद्र गोयल, विरेंद्रसिंह हाडा, शिवप्रसाद विजय, मोजीराम गुर्जर, यशपाल मीणा, सुनिता नागर, हेमलता जैन ने कहा कि सड़क के किनारे बंबूल उग रहे है। पेचरिपेयर नहीं हुए है। पटरियों पर मिट्टी नहीं डालने दुर्घटनाएं हो रहे है। पीडब्ल्यूडी एईएन रामशंकर ने इनका जवाब देते हुए कहा कि बजट के अभाव में यह कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और सरकार को लिखने के लिए कहा। बैठक में कही सदस्यों ने प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। बीडीओ ने सभी अधिकािरयों से कहा कि प्रस्तावों की प्रति प्रत्येक विभाग भेजी जाती है इसे गंभीरता से लेते हुए प्रस्तावों पर अमल करें। मोजीराम ने मोडसा पंचायत गांवों में टेंकर से पेयजल आपूिर्त करने की मांग की। सुरेंद्र गाेयल ने देई में झुलते तारों को दुरस्थ कराने की मांग की। मुकेश नागर ने सुवान्या सी.सै. स्कूल के जर्जर भवन का मामला उठाते हुए अनहोनी की आशंका जताई और स्कूल में छह नए कमरों जर्जर कमरों की मरम्ममत कराने की मांग की। बैठक में बीडीओ एमएल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत 450 लाख रुपए की लागत से मानपुरा, बामनगांव, चारघरहाली तलाई, डोडी, तलवास रतनसागर, बंबूली, खानपुरा, बोरदा, बामनगांव भावसागर तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत अपना खेत अपना काम योजना के तहत 111 लाख रुपए की लागत से 96 कार्य प्रस्तावित किए है। बैठक में प्रधान ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में एक माह का मानदेय देने की घोषणा की।

2सदस्यों ने किया बहिष्कार, बीडीओ पर आरोप

बैठककी शुरुआत में पंसस कालूलाल मीणा ने प्रशासन स्थापना स्थाई की बैठक में दो ग्राम सेवकों के एपीओ करने के प्रस्ताव का अनुदोन करवाने के लिए बीडीओ पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर कालूलाल मनराज बैठक का बहिष्कार कर चले गए। बीडीओ ने कहा कि उन्होंने नियमों के तहत दो ग्राम सेवकों को एपीओ किया था। सदस्यों पर किसी प्रकार दबाव नहीं बनाया।

बैठक15 को, विकास के प्रस्ताव लिए जाएंगे

नैनवां| नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक 15 फरवरी सुबह 11 बजे पालिका सभागार भवन में पालिका चेयरमैन मधु कंवर की अध्यक्षता में होगी। ईओ मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में वर्ष 2016-17 के बजट, सड़क के सहारे एवं पार्किंग स्थल पर रैलिंग लगवाने, मोटर मार्केट में भूमि बेचान, डॉ. बाबूलाल के सामने पार्किंग बनाने, बांसी रोड पर भूमि बेचान की नाडी के पास मेरीज गार्डन बनाने, मेला देहलवाल जी 15 अगस्त, तीज सवारी के खर्चे का अनुमोदन, द्वारकाजी के पास पुरानी गौशाला को पार्क में डेवलप करने, द्वारकाजी से अगढ़ के बालाजी तक सड़क निर्माण, हाईमास्क लाइट लगाने, दोनों तालाबों की पाल का सौंदर्यकरण करने सहित अन्य विषयों पर बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

नैनवां। बैठक में अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाते सरपंच।

खबरें और भी हैं...