पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी नहीं सुधरी जलापूर्ति, लोग परेशान

तीसरे दिन भी नहीं सुधरी जलापूर्ति, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासियों ने जलदाय कार्यालय पर दिया धरना

नैनवां। जलदाय कार्यालय पर धरना देते लोग।

भास्कर न्यूज| नैनवां

पाईबालापुराशहरी पेयजल योजना की विद्युत लाइन तीन दिन में दूसरी बार रविवार रात को फाॅल्ट आने से पानी की सप्लाई ठप हो गई। पेयजल योजना के दो नलकूपों की मोटरें जल जाने से नलकूप भी बंद हो गए। जिससे तीसरे दिन सोमवार को भी जलापूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। लोगों को काफी परेशानी हुई। विद्युत लाइन का रविवार रात 10 बजे जंफर टूट गया। जिससे सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे तक पेयजल योजना की बिजली बंद रही। शुक्रवार रात को पेयजल योजना की विद्युत लाइन फाॅल्ट होने से पेयजल व्यवस्था गड़बडा गई थी। सोमवार से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद थी, लेकिन रविवार रात फिर लाइन फॉल्ट हो गया। छात्र नेता अमृतराज मीणा, जावेद अख्तर, शैतानसिंह मीणा, नबील अंसारी के नेतृत्व में युवक जलदाय कार्यालय धरना िदया।

यहांनहीं हुई जलापूर्ति

प्रतापनगर, सुभाष कालोनी, अदालत के सामने, पंचायत समिति के पीछे, गांधी आवासीय योजना बस स्टैंड में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसके अलावा सीधे बूस्टिंग जोन के तीन जोन पौदर गली, बागरिया चौक, शेखा पाडा में भी यही हालात रहे।

^तीन दिन में दूसरी बार पेयजल योजना की विद्युत लाइन फाॅल्ट हुुई है। जिससे जलापूर्ति व्यवस्था गड़बडा रही है। बांध पर दो नलकूपों की मोटरें जल गई थी। इनमें से एक मोटर बदलकर चालू कर दिया है। एक नलकूप की मोटर मंगलवार को बदली जाएगी। -हीरेंद्र कराड़, एईएनजलदाय विभाग

^पाईबालापुरापेयजल योजना की विद्युत लाइन रविवार रात फॉल्ट हो गई थी, जिसे रात तक सही करना संभव नहीं था। सोमवार सुबह फाॅल्ट तलाश कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। -योगेश शर्मा, जेईएनविद्युत निगम