पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूमि का सीमाज्ञान कराया तो अतिक्रमण निकला

भूमि का सीमाज्ञान कराया तो अतिक्रमण निकला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां|मानपुरा गांवमें स्थित मिडिल स्कूल की भूमि के किए गए सीमाज्ञान में स्कूल के पूर्व भाग में मेन रोड के सहारे दस पक्की दुकानों का निर्माण कर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। इन अतिक्रमियों को चिंहित कर लिया गया है। तहसीलदार शिवजीलाल यादव ने बताया कि मानपुरा में स्कूल के लिए पांच बीघा आवंटित है। इस भूमि का पटवारी कानूनगो ने सीमाज्ञान किया था। इसमें दस पक्की दुकानों का अतिक्रमण कर रखा था। इन दुकानों का निर्माण सोहनलाल, अशोक, रिंकू, बबलू, शंकर, श्योजी, रामसहाय पुत्र प्रभुलाल, गिरिराज, मुकेश, रामसहाय ने कर रखा है। इनमें तीन दुकानों का निर्माण पुराना है जबकि सात दुकानों का निर्माण नया है। इसके अलावा चारागाह भूमि पर भी अतिक्रमण कर पक्के मकान निर्माण करने का मामला पटवारी कानूनगो की जांच में सामने आया है।

^पुलिसजाब्ता, जेसीबी सक्षम अधिकारी के बिना अतिक्रमण हटाया जाना संभव नहीं है। ऐसी रिपोर्ट कानूनगो पटवारी ने दी है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की स्वीकृति कलेक्टर से ली जाएगी तथा चारागाह भूमि पर कर रखे अतिक्रमणों के मामले में अतिक्रमियों को धारा 91 के नोटिस जारी किए जाएंगे।

- शिवजीलालयादव, तहसीलदारनैनवां

खबरें और भी हैं...