स्टेट फंड के अभाव में नहीं सुधर रही सड़काें की हालत
3 माह से नहीं मिला बजट: पीडब्ल्यूडीएक्सईएन अशोक जैन ने बताया कि नैनवां खंड में स्टेट हाइवे 34, नगर-नैनवा-खटकड़ ग्रामीण सड़कों के पेचरिपेयर, बंबूल कटाई, सड़क की पटरी पर मिट्टी डालने के कार्यों के 215 लाख रुपए के कार्यादेश संवेदकों को जारी कर रखे है। इसमें से 90 लाख रुपए के कार्य संवेदकों ने कर दिए, लेकिन तीन माह से स्टेट फंड का बजट नहीं मिलने से इन बिलों का भुगतान नहीं हो सका है। बजट उपलब्ध नहीं होेने की स्थिति देख कर संवेदक कार्य नहीं कर रहे है। इसके कारण 125 लाख रुपए के कार्य नहीं हो पा रहे है। जिले के प्रभारी मंत्री वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान है, फिर भी सड़कों की हालात जस की तस बनी हुई है।
सार्वजनिकनिर्माण विभाग में स्टेट फंड का बजट उपलब्ध नहीं होने से सड़कों की मरम्मत जंगल कटाई कार्य नहीं हो रहा है।
पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के पेचरिपेयर अन्य कार्य के 215 लाख रुपए के कार्यादेश जारी कर रखे है। इनमें से संवदेकों ने 90 लाख रुपए की लागत के कार्य तो कर दिए, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं होने से इनका भुगतान अटक गया है। इस स्थिति को देखकर संवेदकों ने कार्य करने से अपने हाथ खड़े कर दिए। नतीजन 125 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत के कार्य शुरू नहीं हो सके। बुधवार को हुई पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में भी सदस्यों ने सड़कों की दुर्दशा और इसके कारण हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए अपनी चिंता प्रकट करते हुए गहरा रोष प्रकट किया था।